अब इस तारीख तक करें पंजीकरण
आधिकारिक घोषणा में कहा गया है कि पंजीकरण की समय सीमा 9 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। इसके अलावा, AIBE XVIII ऑनलाइन पंजीकरण के लिए फीस जमा करने की अंतिम तारीख को भी 10 अक्तूबर कर दिया गया है। बता दें कि पहले पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर थी।
आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है, “प्रिय उम्मीदवारों, यह सूचित किया जाता है कि AIBE- XVIII के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 9 अक्तूबर 2023 तक बढ़ा दिया गया है और AIBE-XVIII के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के भुगतान की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर 2023 तक बढ़ा दी गई है।”