फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AYUSH NEET UG 2024 Counselling: आयुष नीट यूजी काउंसलिंग के पंजीकरण आज से शुरू, ऐसे करें आवेदन

Wed, 28 Aug 2024 08:01 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AYUSH NEET UG 2024 Counselling: आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2024 ने वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम जारी किया जा चुका है। इसके अनुसार आयुष नीट यूजी काउंसलिंग के लिए आज से पंजीकरण प्रारंभ हो रहे हैं।
विज्ञापन
AYUSH NEET UG Counselling 2024, आयुष नीट यूजी काउंसलिंग - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AYUSH NEET UG 2024 Counselling: आयुष केंद्रीय परामर्श समिति (AACCC) ने 2024 शैक्षणिक सत्र के जारी काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार आयुष नीट यूजी 2024 के लिए पंजीकरण आज 28 अगस्त को शुरू हो रहे हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in से शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार एएसीसीसी इस वर्ष काउंसलिंग के चार दौर आयोजित करेगा। फेज 1, फेज 2, फेज 3, और रिक्तियों का फेज, जिसमें सीट आवंटन के दो चरण होंगे। आयुष नीट यूजी 2024 राउंड 1 के लिए पंजीकरण आज से शुरू हो रहे हैं जो कि 2 सितंबर तक होंगे। च्वाइस फिलिंग और च्वाइस लॉक प्रक्रिया 29 अगस्त से 2 सितंबर तक होगी।

AYUSH NEET UG 2024 Counselling: कार्यक्रम और तिथियां

राउंड 1    
पंजीकरण और भुगतान: 28 अगस्त से 2 सितंबर
चॉइस फाइलिंग और लॉकिंग: 29 अगस्त से 2 सितंबर
सीट आवंटन: 3 सितंबर से 4 सितंबर
परिणाम: 5 सितंबर
कॉलेज में रिपोर्टिंग: 6 सितंबर से 11 सितंबर

राउंड 2    
पंजीकरण और भुगतान: 18 सितंबर से 23 सितंबर
चॉइस फाइलिंग और लॉकिंग: 19 सितंबर से 23 सितंबर
सीट आवंटन: 24 सितंबर
परिणाम: 26 सितंबर
कॉलेज में रिपोर्टिंग: 27 सितंबर से 3 अक्टूबर

राउंड 3 
पंजीकरण और भुगतान: 9 अक्टूबर से 14 अक्टूबर
च्वाइस फाइलिंग और लॉकिंग: 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर
सीट आवंटन: 15 अक्टूबर से 16 अक्टूबर
परिणाम: 17 अक्टूबर

आयुष नीट यूजी काउंसलिंग के पात्र अभ्यर्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए स्नातक की अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) सीटों पर प्रवेश मिलेगा। सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में 15 प्रतिशत, डीम्ड विश्वविद्यालयों में 100 प्रतिशत, केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थानों, सिद्ध, यूनानी, होम्योपैथी चिकित्सा धाराओं के तहत बीएएमएस, बीएसएमएस, बीयूएमएस, बीएचएमएस, बीफार्मा-आईटीआरए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें