आयुष नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर, 2023 दोपहर 2 बजे तक है। विकल्प भरना और लॉक करना 21 सितंबर से 24 सितंबर, 2023 तक किया जाएगा। सीट आवंटन की प्रक्रिया 25 सितंबर से 26 सितंबर, 2023 तक की जाएगी। सीट आवंटन परिणाम 27 सितंबर, 2023 को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार 28 सितंबर से 5 अक्तूबर, 2023 तक आवंटित संस्थान में रिपोर्ट कर सकते हैं।