AYUSH NEET PG 2023 Counselling Round 3: आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (AACCC) की तरफ से आज यानी 09 नवंबर से आयुष नीट पीजी 2023 के तीसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू हो चुकी है। दाखिले के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट वेबसाइट aaccc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
सबसे पहले AACCC की आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर AACCC NEET PG काउंसलिंग 2023 राउंड 3 लिंक पर क्लिक करें।
उम्मीदवारों को लॉगिन करने के लिए आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।