फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Study Abroad: ऑस्ट्रेलिया जाकर पढ़ाई करना हुआ महंगा! छात्र वीजा शुल्क 710 से बढ़कर हुआ 1600 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर

Thu, 28 Nov 2024 07:38 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Study in Australia: विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि आस्ट्रेलिया ने अंतरराष्ट्रीय छात्र वीजा शुल्क को 710 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर से बढ़ाकर 1,600 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर कर दिया है।
 
विज्ञापन
Study Abroad - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Study in Australia: ऑस्ट्रेलिया जाकर पढ़ाई करने का सपना रखने वाले छात्रों के लिए अपने सपने को साकार करना थोड़ा मुश्किल हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने 1 जुलाई से अंतरराष्ट्रीय छात्र वीजा शुल्क 710 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर से बढ़ाकर 1,600 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर कर दिया है। यह जानकारी केंद्र की ओर से गुरुवार को संसद को दी गई है।

विज्ञापन

मंत्री से पूछा गया, क्या सच है छात्र वीजा शुल्क में बढ़ोतरी की बात?

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह बात साझा की। उनसे पूछा गया था कि क्या यह सच है कि ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में छात्र वीजा शुल्क में पिछली राशि से दोगुने से अधिक की वृद्धि की है। मंत्री से यह भी पूछा गया कि यदि ऐसा है, तो क्या भारत सरकार ने छात्र वीजा शुल्क कम करने के लिए ऑस्ट्रेलिया से संपर्क किया है?
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई सरकार के सामने उठाए गए मुद्दे

सिंह ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया सरकार ने 1 जुलाई 2024 से अंतरराष्ट्रीय छात्र वीजा शुल्क 710 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर से बढ़ाकर 1,600 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर कर दिया है। छात्रों से संबंधित अन्य मुद्दों के साथ-साथ इस मामले को ऑस्ट्रेलियाई सरकार के संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया गया है"।

मंत्री ने आगे कहा कि वीजा शुल्क में वृद्धि से ऑस्ट्रेलिया में अपनी पढ़ाई जारी रखने के इच्छुक भारत के छात्रों सहित अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए वित्तीय चुनौतियां उत्पन्न होने की संभावना है। 

उन्होंने कहा कि शिक्षा में भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी द्विपक्षीय संबंधों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें आर्थिक, शैक्षणिक और लोगों के बीच संबंध शामिल हैं। मंत्रालय ऑस्ट्रेलिया में पढ़ रहे भारत के छात्रों से संबंधित मामलों को ऑस्ट्रेलिया सरकार के साथ उठाता और उनका अनुसरण करता रहता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें