फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUNO 2025: अमर उजाला ओलंपियाड में पहली बार ‘फाइनेंशियल अवेयरनेस’, छात्र परख सकेंगे अपनी आर्थिक समझ

Sat, 14 Jun 2025 10:56 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Amar Ujala Olympiad 2025: अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड 2025 में पहली बार ‘फाइनेंशियल अवेयरनेस’ विषय शामिल किया गया है, जिससे छात्र अपनी आर्थिक समझ को परख सकेंगे। जानिए इसकी अहमियत...
विज्ञापन
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Amar Ujala National Olympiad 2025: आज का युग केवल डिग्रियों और नंबरों का नहीं है। यह वास्तविक जीवन कौशल की मांग करता है। हर छात्र, चाहे किसी भी स्ट्रीम में हो, एक न एक दिन आर्थिक निर्णयों से जरूर गुजरेगा। लेकिन क्या वह इन निर्णयों के लिए तैयार है? इसी सोच के साथ अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड (AUNO)-2025 में इस वर्ष पहली बार ‘फाइनेंशियल अवेयरनेस’ (वित्तीय जागरूकता) को एक स्वतंत्र विषय के रूप में शामिल किया गया है। यह विषय आज की जीवनशैली, डिजिटल अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक जरूरी पहल है।
विज्ञापन


AUNO का ‘फाइनेंशियल अवेयरनेस’ विषय छात्रों को यह जानने के लिए एक मौका देता है कि वे इन विषयों में कहां खड़े हैं। यह एक मूल्यांकन आधारित विषय है, जिसमें छात्र अपनी वर्तमान समझ को परख सकते हैं और खुद को बेहतर बनाने की दिशा में बढ़ सकते हैं।

इसी संदर्भ में एक ताजा तथ्य चौंकाता है। हाल ही में NSE द्वारा आयोजित  World Investor Week में SEBI के कार्यकारी निदेशक जीपी गर्ग ने बताया कि भारत में सामान्य साक्षरता दर 80% के आसपास है, लेकिन वित्तीय साक्षरता मात्र 27% है । इसका मतलब यह है कि हमारे देश के अधिकांश नागरिक वित्तीय निर्णय लेने में आत्मनिर्भर नहीं हैं।

 डैशबोर्ड के जरिये मूल्यांकन और अभ्यास

amarujalaolympiad.com में रजिस्टर्ड हर छात्र को एक विशेष डैशबोर्ड मिलेगा। यहां वे फाइनेंशियल अवेयरनेस की तैयारी से जुड़े टूल्स का लाभ उठा सकते हैं :
  • मुफ्त प्रैक्टिस क्वेश्चन (MCQs) : विषय से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आधारित।
  • मॉक टेस्ट : जो परीक्षा के स्तर और पैटर्न को समझने में सहायक होंगे।
  • सेल्फ-असेसमेंट रिपोर्ट्स : जिससे छात्र अपनी तैयारी का विश्लेषण कर सकें।
यह सब छात्रों को बिल्कुल निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि वे शिक्षा के साथ-साथ जागरूकता में भी आगे रहें।

नई विषय सूची कक्षा-वार इस प्रकार है

  • कक्षा 3–5: इंग्लिश, गणित, सामान्य ज्ञान, लॉजिकल रीजनिंग
  • कक्षा 6–10: इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान, फाइनेंशियल अवेयरनेस, टेक एंड एआई
  • कक्षा 11–12: इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, फाइनेंशियल अवेयरनेस, टेक एंड एआई

परीक्षा संरचना: दो चरणों में आयोजन

  • लेवल 1 (स्कूल स्तर) : 6 नवंबर – 13 नवंबर 2025
  • लेवल 2 (राष्ट्रीय स्तर) : चयनित छात्रों के लिए
  • प्रतिशत चयन : 20% उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले छात्र लेवल 2 के लिए योग्य होंगे

पुरस्कारों का विवरण

  • जिला स्तर : मेडल और प्रमाणपत्र
  • राज्य स्तर : नकद पुरस्कार + शील्ड + प्रमाणपत्र
  • राष्ट्रीय स्तर : नकद पुरस्कार + ट्रॉफी + प्रमाण पत्र
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें