फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AU Admission 2025: यूजी में प्रवेश के लिए 30 जून से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, 15 जुलाई तक करें आवेदन

Sat, 28 Jun 2025 05:09 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Allahabad University Admission 2025: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में सीयूईटी यूजी 2025 स्कोर के आधार पर यूजी एडमिशन की प्रक्रिया 30 जून से शुरू होगी। आवेदन की आखिरी तारीख 15 जुलाई 2025 है।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Allahabad University UG Admission 2025: इलाहाबाद विश्वविद्यालय (University of Allahabad) में अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया 30 जून 2025 से शुरू होने जा रही है। यह प्रवेश प्रक्रिया कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2025) के स्कोर के आधार पर होगी। इच्छुक उम्मीदवार यूनिवर्सिटी के नए एडमिशन पोर्टल alldunivcuet.samarth.edu.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 जुलाई 2025 तय की गई है।

दो चरणों में होगी एडमिशन प्रक्रिया

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने इस वर्ष यूजी एडमिशन प्रक्रिया को दो चरणों में बांटा है:

  • पहला चरण: रजिस्ट्रेशन और प्रोफाइल अपडेट
  • दूसरा चरण: कोर्स सिलेक्शन और आवेदन शुल्क का भुगतान

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करते समय सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरें और समय सीमा से पहले फॉर्म सबमिट करें।

जल्द जारी होगा सीयूईटी यूजी 2025 का रिजल्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा सीयूईटी यूजी 2025 का रिजल्ट भी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। इस बार करीब 13 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया है।

विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय में इस बार एडमिशन प्रक्रिया को और अधिक सरल और पारदर्शी बनाने के लिए नया पोर्टल लॉन्च किया गया है। छात्र पोर्टल पर लॉगिन कर अपनी प्रोफाइल अपडेट कर सकते हैं, पसंदीदा कोर्स का चयन कर सकते हैं और आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें