फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS MSc Nursing Result 2025: एम्स नर्सिंग एंट्रेंस परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 1492 उम्मीदवार हुए क्वालीफाई

Sat, 28 Jun 2025 04:04 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AIIMS MSc Nursing Result 2025: एम्स एमएससी नर्सिंग रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया गया है। 1492 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है। टॉपर ने 100 परसेंटाइल स्कोर किया।
विज्ञापन
AIIMS MSc Topper 2025 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIIMS MSc Topper 2025: एम्स एमएससी नर्सिंग रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार कुल 1,492 उम्मीदवारों ने क्वालिफाई किया है। उम्मीदवार aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और टॉपर लिस्ट चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन


एम्स एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2025 में शामिल हुए सभी पात्र उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। यह परीक्षा 21 जून 2025 को एम्स नई दिल्ली और अन्य एम्स संस्थानों के लिए आयोजित की गई थी। अब सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में की जाएगी। सीट चयन, प्रक्रिया और नियमों से जुड़ी विस्तृत जानकारी और शेड्यूल जल्द ही एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

सभी उम्मीदवार अपने व्यक्तिगत अंक www.aiimsexams.ac.in पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

टॉपर ने किया 100 परसेंटाइल स्कोर

एम्स एमएससी नर्सिंग 2025 में इस बार का टॉप स्कोर 100 परसेंटाइल रहा है। दूसरे और तीसरे स्थान पर OBC कैटेगरी के उम्मीदवारों ने 99.966 और 99.933 परसेंटाइल के साथ जगह बनाई। एम्स ने स्पष्ट किया है कि ये नतीजे फिलहाल प्रोविजनल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

टॉप 10 रैंकर्स की सूची

रैंक रोल नंबर श्रेणी परसेंटाइल
1 8643142 - 100.000
2 8641538 ओबीसी 99.966
3 8643939 ओबीसी 99.933
4 8642213 - 99.899
5 8642734 - 99.865
6 8643439 - 99.865
7 8641776 ओबीसी 99.798
8 8644183 ओबीसी 99.798
9 8641010 ओबीसी 99.731
10 8641532 ओबीसी 99.731

जल्द होगी काउंसलिंग शुरू

एम्स द्वारा कहा गया है कि एमएससी नर्सिंग एडमिशन 2025 की काउंसलिंग, सीट एलोकेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। पूरा शेड्यूल “due course of time” में वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

दस्तावेज सत्यापन को लेकर जरूरी सूचना

एम्स ने यह भी बताया कि ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के जिन उम्मीदवारों ने आवेदन के समय सर्टिफिकेट अपलोड नहीं किया है, उनका आवेदन इस चरण में स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी प्रमाणपत्रों की ऑनलाइन सीट अलोकेशन से पहले जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें