फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atul Maheshwari Scholarship 2025: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का प्रवेश-पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 24 Oct 2025 05:35 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Atul Maheshwari Scholarship Admit Card: अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। पंजीकृत छात्र इस खबर में बताए तरीके से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन नवंबर महीने में दो चरणों में किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Atul Maheshwari Scholarship 2025: अमर उजाला फाउंडेशन के माध्यम से संचालित होने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 के लिए प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण की परीक्षा 09 नवंबर, 2025 को और दूसरे चरण की परीक्षा 16 नवंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन

आधा घंटा पहले पहुंचें विद्यार्थी

पात्र पाए गए सभी विद्यार्थियों को प्रवेश-पत्र का लिंक उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेज दिया गया है। प्रवेश-पत्र में कोई भी दिक्कत हो तो घबराएं नहीं, अपने स्कूल का फोटो पहचान-पत्र साथ लेकर आएं। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा।
 
परीक्षा का नाम अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025
आयोजक अमर उजाला फाउंडेशन
पहले चरण की परीक्षा 09 नवंबर, 2025
दूसरे चरण की परीक्षा 16 नवंबर, 2025
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2025

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश-पत्र 

लिंक https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2025 पर जाकर आप अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। लिंक पर क्लिक करने के बाद दिखने वाले पहले खाने में वही मोबाइल नंबर डालें, जो आपने फॉर्म भरते समय दिया था। इसके बाद अपने नाम का चयन कर प्रवेश-पत्र डाउनलोड करें। 

हेल्पलाइन

अगर आपको एसएमएस के जरिये भेजा जाने वाला एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक मोबाइल पर प्राप्त नहीं हुआ है या प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की असुविधा हो रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप ई-मेल आईडी foundation@amarujala.com पर संपर्क कर सकते हैं। 

इन सेंटरों पर 09 नवंबर को होगी परीक्षा 

आगरा, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस, बरेली, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, चंडीगढ़, देहरादून, रूड़की, हरिद्वार, कोटद्वार, धर्मशाला, चंबा, मंडी, ऊना, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), कुल्लू, गाजियाबाद, बुलंदशहर, गोरखपुर, बस्ती, हिसार, जम्मू, कठुआ, ऊधमपुर, झांसी, ललितपुर, कानपुर, इटावा, जालौन, बांदा, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, करनाल, अंबाला, लखनऊ, सुल्तानपुर, गोंडा, बहराइच, मेरठ, सहारनपुर (कक्षा 09 और 10), मुजफ्फरनगर, बिजनौर, फरीदाबाद, गुरुग्राम, प्रयागराज, रोहतक, रेवाड़ी, जींद, झज्जर, नारनौल, शिमला, सोलन, सिरमौर, रामपुर (हिमाचल प्रदेश), आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया और रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र)। 
विज्ञापन

इन सेंटरों पर 16 नवंबर को होगी परीक्षा 

मथुरा, उत्तरकाशी (नई टिहरी), श्रीनगर (उत्तराखंड), कर्णप्रयाग, देवरिया, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर, कैथल, फैजाबाद (अयोध्या), रायबरेली, सहारनपुर (कक्षा 11 और 12), बागपत, शामली, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर (उत्तर प्रदेश), संभल, नोएडा, प्रतापगढ़, कौशांबी, सोनीपत, बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) और वाराणसी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें