ATMA 2021 Admit Card: एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स (AIMS) ने ऑनलाइन मोड में ATMA 2021 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। मैनेजमेंट दाखिले के लिए एआईएमएस ( AIMS) टेस्ट देने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
आधिकारिक वेबसाइट
www.atmaaims.com
अभ्यर्थी www.atmaaims.com के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से ATMA 2021 परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी।
क्या है ATMA परीक्षा?
एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स (ATMA) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो भारत भर के बी- स्कूलों में एमबीए ( MBA) कार्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। ATMA 2021 परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को 11 फरवरी को एक मॉक टेस्ट अनिवार्य तौर पर लेना होगा। जिसके लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन होना होगा और उसके बाद मॉक टेस्ट में उपस्थित होना होगा। इस साल यह परीक्षा 14 फरवरी रविवार के दिन आयोजित की जा रही है।
ऐसे डाउनलोड करें ATMA एडमिट कार्ड
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट www.atmaaims.com है।
-यहां होम पेज पर ही आपको प्रवेश पत्र का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका प्रवेश पत्र खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।