फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zubeen Garg: जुबीन गर्ग पर आपत्तिजनक टिप्पणी, आरोपी छात्र को विश्वविद्यालय ने किया निलंबित

Mon, 22 Sep 2025 08:16 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Assam: काज़ीरंगा यूनिवर्सिटी, असम ने जुबीन गर्ग पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले नागालैंड के छात्र को निलंबित किया। सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद पुलिस को बुलाना पड़ा। गर्ग का अंतिम संस्कार गुवाहाटी में मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ होगा।
 
विज्ञापन
Suspended - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Assam: असम के जोरहाट जिले स्थित काज़ीरंगा यूनिवर्सिटी ने सोमवार को एक छात्र को लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में निलंबित कर दिया। गर्ग का 19 सितंबर को सिंगापुर में निधन हो गया था।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने अपने बयान में कहा कि निलंबन के दौरान छात्र के सभी शैक्षणिक और हॉस्टल संबंधी विशेषाधिकार निलंबित रहेंगे। यह कार्रवाई आगे की जांच और अनुशासनात्मक प्रक्रिया पूरी होने तक प्रभावी रहेगी।

Trending Videos

परिवहन सुविधा न मिलने पर नाराज था छात्र

जानकारी के अनुसार, नागालैंड का रहने वाला यह छात्र शनिवार को जोरहाट शहर से कैंपस लौट रहा था। गर्ग के निधन के बाद राज्य में स्वतःस्फूर्त बंद जैसी स्थिति थी और परिवहन सुविधा न मिलने पर छात्र ने नाराजगी जताई। इस दौरान उसने कथित रूप से गायक के खिलाफ टिप्पणी की, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

स्थिति बिगड़ने पर कुछ लोग, जिनमें बाहरी भी शामिल थे, विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचे और बॉयज हॉस्टल में हंगामा करने का प्रयास किया। हालात संभालने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा।
विज्ञापन

काज़ीरंगा यूनिवर्सिटी का जीरो टॉलरेंस रूख

काज़ीरंगा यूनिवर्सिटी ने कहा कि उसका “जीरो-टॉलरेंस” रुख है और किसी भी समुदाय या व्यक्ति की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली गतिविधि या टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने छात्रों को सोशल मीडिया पर अनुचित टिप्पणी करने या शांति और अकादमिक गरिमा भंग करने वाली गतिविधियों से दूर रहने की सख्त सलाह दी है।

गौरतलब है कि 52 वर्षीय जुबीन गर्ग की 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय मौत हो गई थी। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को गुवाहाटी के बाहरी इलाके में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें