Assam SET 2024 Registration: राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा आयोग, असम की तरफ से असम राज्य पात्रता परीक्षा (SET 2024) के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो उम्मीदवार राज्य पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे असम एसएलईटी की आधिकारिक वेबसाइट sletneonline.co.in के माध्यम ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 जनवरी 2024 तक है और परीक्षा शुल्क 12 जनवरी 2023 तक जमा किया जा सकता है।
सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये है, जबकि ओबीसी और सामान्य (ईडब्ल्यूएस) वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1050 रुपये और एससी/एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 800 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए।
असम एसईटी का संचालन आयोग द्वारा 17 मार्च 2024 को सभी उत्तर पूर्व राज्य विश्वविद्यालय केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा एक दिन के दौरान दो सत्रों में होगी, जिसमें पहला सत्र सुबह 10 बजे से 11 बजे तक और दूसरा 11.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। असम एसईटी में दो पेपर होंगे। दोनों परीक्षाओं में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।
असम एसएलईटी की आधिकारिक वेबसाइट sletneonline.co.in पर जाएं।
होम पेज पर असम SET 2024 लिंक पर क्लिक करें।
अपना पंजीकरण करें और सबमिट पर क्लिक करें।
फिर अकाउंट में लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।