फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Police Admit Card 2022: कल जारी होगा पुलिस भर्ती का एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Wed, 08 Feb 2023 10:54 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली

सार

SLPRB Recruitment 2023: राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड कल यानी 09 फरवरी को असम पुलिस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 2022 जारी करेगा।
 
विज्ञापन
Admit Card 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Assam Police Admit Card 2022: राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड कल यानी 09 फरवरी, 2023 को असम पुलिस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 2022 जारी करेगा। एडमिट कार्ड एसएलपीआरबी की आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in के माध्यम से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

फॉरेस्टर ग्रेड I, फॉरेस्ट गार्ड, एएफपीएफ कांस्टेबल, ड्राइवर कांस्टेबल और ड्राइवर पदों के लिए पीएसटी और पीईटी के 2850 विभिन्न पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) 13 फरवरी, 2023 से शुरू होगा। 

शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) उन पदों के लिए आयोजित की जाएगी, जहां पीईटी में क्रमशः पुरुषों और महिलाओं के लिए 3200 मीटर और 1600 मीटर की दौड़ शामिल है। विस्तृत विवरण के लिए उम्मीदवार एसएलपीआरबी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले एसएलपीआरबी की आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाएं।
  • होम पेज पर असम पुलिस एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें