Assam PAT Result: विभिन्न सरकारी कॉलेजों में मिलेगा दाखिला
असम पीएटी 24 जुलाई को डीटीई द्वारा पेन-पेपर मोड में आयोजित किया गया था। असम पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो असम में इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों में विभिन्न डिप्लोमा में प्रवेश लेना चाहते हैं। परीक्षा पास करने से छात्रों को असम के विभिन्न सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश मिलता है।
Assam PAT Result: डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश का विकल्प भी
उम्मीदवार अपना पीएटी स्कोर दिखाकर असम के विभिन्न कॉलेजों में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश का विकल्प भी चुन सकते हैं। इन कॉलेजों में सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, गुवाहाटी; राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान, शिवसागर; और डॉ भूपेन हजारिका क्षेत्रीय सरकारी फिल्म और टेलीविजन संस्थान, चांगसारी, गुवाहाटी आदि प्रमुख संस्थान हैं।