फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAT 2023 Admit Card: पॉलिटेक्निक दाखिलों के लिए इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 31 May 2023 05:52 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

PAT 2023 Admit Card: तकनीकी शिक्षा निदेशालय (DTE) असम ने असम पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2023 (PAT) के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
Admit Card 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Assam PAT 2023 Admit Card Date Out: तकनीकी शिक्षा निदेशालय (DTE) असम ने असम पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2023 (PAT) के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट dte.assam.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

असम पीएटी 2023 का आयोजन 18 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। इसके लिए प्रवेश पत्र 5 जून से डाउनलोड किए जा सकेंगे। PAT 2023 सत्र 2023-24 के लिए इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों में 3 वर्षीय डिप्लोमा में प्रवेश के लिए आयोजित किया जा रहा है।

Assam PAT एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dte.assam.gov.in पर जाएं।

  • “पैट 2023” टैब पर जाएं और अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।

  • लॉगइन बटन पर जाएं।

  • फोन नंबर / आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करें।

  • असम पीएटी प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • अब इसे डाउनलोड करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें

असम पीएटी 2023 के एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, असम पीएटी 2023 की आवेदन संख्या, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, प्रवेश परीक्षा की तिथि और समय दर्ज होगा।
विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न

असम पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2023 दो घंटे की होगी। परीक्षा सौ अंकों की होगी। इसमें गणित और विज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। परीक्षा ओएमआर आधारित होगी, जिसके लिए परीक्षार्थियों को काले रंगे के बॉल पॉइंट पेन को लेकर जाना होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें