नोट करें ये तिथियां
पीडब्ल्यूडी और चरमपंथी हिंसा, शहीद कोटा के तहत चयनित उम्मीदवारों को 2 सितंबर को सुबह 10 बजे डीएमई कार्यालय में रिपोर्ट करना आवश्यक है। अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए, संबंधित आवंटित कॉलेजों के प्रिंसिपल के कार्यालय में रिपोर्टिंग प्रक्रिया 3 सितंबर से 5 सितंबर तक निर्धारित है।
उम्मीदवारों को इस अवधि के दौरान मूल दस्तावेज ले जाने होंगे और प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होगा, अन्यथा उनका सीट आवंटन रद्द कर दिया जाएगा। असम प्रवेश शुल्क लगभग 25,000 रुपये है।
आवश्यक दस्तावेज
असम नीट काउंसलिंग 2024 के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
- नीट यूजी 2024 एडमिट कार्ड
- NEET UG 2024 स्कोरकार्ड
- कक्षा 10 और 12 की अंकतालिका
- कक्षा 10 और 12 उत्तीर्ण प्रमाण पत्र
- NEET UG 2024 रैंक कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, पासपोर्ट इत्यादि)
- पासपोर्ट आकार की तस्वीर
- जाति प्रमाणपत्र
- मेडिकल प्रमाणपत्र
- बैंक अकाउंट विवरण और फीस की रसीद