Assam AHSEC HS Exams 2023 Paper Leak!
- फोटो : अमर उजाला
Assam AHSEC HS Exams 2023 Paper Leak!: असम में कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा चल रही है। इस बीच, सोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया में दावा किया गया कि असम बोर्ड कक्षा 12वीं केमिस्ट्री का पेपर लीक होने की खबर चल रही थी, हालांकि, राज्य के शिक्षा मंत्री, रनोज पेगू और एएचएसईसी टेस्ट कंट्रोलर ने पेपर लीक की सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है।
आधिकारिक अधिसचूना जारी करते हुए असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल (AHSEC) ने 28 फरवरी, 2023 को कक्षा 12वीं की रसायन विज्ञान की परीक्षा आयोजित की थी। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, असम कक्षा 12वीं का पेपर परीक्षा से एक रात पहले कथित तौर पर व्हाट्सएप पर लीक हो गया और प्रसारित हो गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद यह मामला प्रकाश में आया और 12वीं कक्षा के एक छात्र ने कहा कि व्हाट्सएप पर पेपर लीक हो गया था।