10 सितंबर को हुई थी परीक्षा
रिजल्ट के तारीख की घोषणा पहले ही कर दी गई थी। आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा था, "Result of PET-2023 will be declared on 24 September 2023, 12:00 noon" PET परीक्षा बीते 10 सितंबर को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
जल्द जारी होंगी ऑनलाइन काउंसलिंग की संशोधित तारीखें
स्कोर और श्रेणीवार रैंक के साथ जिलेवार परिणाम की घोषणा के बाद, ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित की जाएगी जहां उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से टीईआई की अपनी प्राथमिकताएं बतानी होंगी जहां वह अध्ययन करना चाहते हैं। ऑनलाइन काउंसलिंग की संशोधित तारीखें जल्द ही परिषद द्वारा साझा की जाएंगी।
जैसा कि अब परिणाम करी हो चुका है, तो परीक्षा में उपस्थित हुए सभी उम्मीदवार अब नीचे बताए चरणों का पालन करके रिजल्ट देख सकते हैं। हालांकि, खबर बनने तक वेबसाइट थोड़ी व्यस्त चल रही है, लेकिन रिजल्ट जारी किया जा चुका है।