फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam CCE Registration 2023: असम संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, जानें पात्रता और प्रक्रिया

Tue, 14 Mar 2023 12:04 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Assam CEE 2023: असम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गुवाहाटी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Assam CEE 2023) के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। परीक्षा कार्यक्रम पहले ही जारी किया जा चुका है। 
विज्ञापन
Guwahati University
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Assam Cee Registration 2023: असम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गुवाहाटी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Assam CEE 2023) के लिए परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज यानी 14 मार्च, 2023 से आधिकारिक वेबसाइट- atsu.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 03 अप्रैल, 2023 तक चलेगी।

विज्ञापन

असम संयुक्त प्रवेश परीक्षा 28 मई, 2023 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होने वाली है। आवेदक परीक्षा से 15 दिन पहले अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा के आयोजन के 10 दिनों के भीतर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क

असम संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को  1000 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आवेदन का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकेगा।

असम संयुक्त प्रवेश परीक्षा (असम सीईई) असम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एएसटीयू) द्वारा आयोजित की जाएगी। यह साल में एक बार आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। जो उम्मीदवार इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्हें परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को असम राज्य में स्थित विभिन्न सरकारी विश्वविद्यालयों और संस्थानों में प्रवेश मिलेगा।
 

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा या समकक्ष पास होना चाहिए।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- atsu.ac.in पर जाएं।

  • होमपेज पर सीईई 2023 ऑनलाइन फॉर्म पर क्लिक करें।

  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और फॉर्म जमा करें।

  • परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।

  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र और शुल्क रसीद संभाल कर रखें।

विज्ञापन

Guwahati University
Assam Cee Registration 2023: असम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गुवाहाटी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Assam CEE 2023) के लिए परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज यानी 14 मार्च, 2023 से आधिकारिक वेबसाइट- atsu.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 03 अप्रैल, 2023 तक चलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें