फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

APSC Age Limit Increased: अरुणाचल सरकार का युवाओं को तोहफा, सिविल सेवा परीक्षा की ऊपरी आयु सीमा में की बढ़ोतरी

Sun, 05 Feb 2023 03:03 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

APSC Age Limit Increased: अरुणाचल प्रदेश की कैबिनेट ने सामान्य उम्मीदवारों के लिए राज्य सिविल सेवा परीक्षा के लिए ऊपरी आयु सीमा को बढ़ाकर 35 और अनुसूचित जन जाति के लिए 40 वर्ष करने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
CM Pema Khandu - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

APSC Applicatoion Age Limit Increased by Arunachal Pradesh Cabinet: अरुणाचल प्रदेश कैबिनेट ने सामान्य उम्मीदवारों के लिए राज्य सिविल सेवा परीक्षा के लिए ऊपरी आयु सीमा को बढ़ाकर 35 और अनुसूचित जन जाति के लिए 40 वर्ष करने की मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पेमा खांडू की अध्यक्षता में शनिवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला किया गया। 

विज्ञापन

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि कैबिनेट ने अरुणाचल सिविल सेवा और सिविल पदों (सीधी भर्ती के लिए ऊपरी आयु सीमा) नियम के नियम 3 में संशोधन को मंजूरी दी, जिसके अनुसार, राज्य सिविल सेवा परीक्षा के लिए ऊपरी आयु सीमा सामान्य के लिए 35 वर्ष और एपीएसटी उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष होगी।  

पिछले साल 22 नवंबर को की थी घोषणा

खांडू ने पिछले साल 22 नवंबर को घोषणा की थी कि एपीपीएससी परीक्षाओं के लिए ऊपरी आयु सीमा तीन साल बढ़ाई जाएगी। राज्य सरकार में सिविल सेवाओं और सिविल पदों पर सीधी भर्ती के लिए वर्तमान आयु सीमा 32 वर्ष है, एपीएसटी उम्मीदवारों के लिए आयु में पांच वर्ष की छूट है। हालांकि, कैबिनेट ने कहा कि सहायक प्रोफेसर के पद पर सीधी भर्ती के लिए ऊपरी आयु सीमा में कोई बदलाव नहीं होगा, जो वर्तमान में 37 वर्ष है हालांकि एपीएसटी उम्मीदवारों के लिए पांच साल की छूट के साथ 42 वर्ष होगी।

 
विज्ञापन

खेल और युवा मामलों के विभाग में 30 नए पदों का सृजन

बयान में कहा गया है कि अरुणाचल प्रदेश को खेल महाशक्ति बनाने के उद्देश्य से कैबिनेट ने खेल और युवा मामलों के विभाग में 30 नए पदों के सृजन को भी मंजूरी दी है। सृजित पदों में जिला खेल अधिकारी (डीएसओ) के 20 पद शामिल हैं। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस कदम से खेल विभाग मजबूत होगा और यह खेल और खिलाड़ियों के लिए अधिक कुशलता से काम करने में सक्षम होगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें