अरुणाचल प्रदेश संयुक्त माध्यमिक स्तरीय परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून दोपहर तीन बजे तक है। इसके लिए लिखित परीक्षा 26 नवंबर 2023 को आयोजित की जानी है। पीईटी/पीएसटी 18 अगस्त, 2023 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1370 रिक्तियों को भरना है।
अरुणाचल प्रदेश संयुक्त माध्यमिक स्तरीय परीक्षा के लिए APST उम्मीदवारों को 150 रुपये और सामान्य उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।