आंध्र प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (APTET दिसंबर 2017) का आंसर-की जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, अब आधिकारिक वेबसाइट aptet.apcfss.in पर ऑनलाइन उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवार आंसर-की के खिलाफ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
प्रारंभिक तौर पर उत्तर कुंजी 15 फरवरी के तुरंत बाद जारी होने की उम्मीद थी, लेकिन 15,605 उम्मीदवार परीक्षा में भाग नहीं ले पाए थे, क्योंकि स्कूल शिक्षा आयुक्त (CSE) आंध्र प्रदेश ने उन उम्मीदवारों को उनके विकल्प के अनुसार जिले उपलब्ध नहीं करा सका। उन उम्मीदवारों को बैंगलोर, चेन्नई और हैदराबाद में टेस्ट सेंटर आवंटित किए गए थे। बाद में सीएसई एपी ने 2 मार्च 2018 को इस तरह के उम्मीदवारों को अपनी पसंद के केंद्रों पर, परीक्षा के लिए उपस्थित होने की अनुमति दी।
APTET 2017 के आंसर-की के खिलाफ कैसे दर्ज कराएं आपत्तियां ?
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aptet.apcfss.in पर लॉगिन करें
स्टेप 2- ‘initial keys’ ऑप्शन पर क्लिक करें
स्टेप 3- APTET आंसर-की डाउनलोड करें
स्टेप 4- 'Submit Objections On Initial Keys' पर क्लिक करें
स्टेप 5- हॉल का टिकट नंबर दर्ज करें
स्टेप 6- जन्मतिथि दर्ज करें
स्टेप 7- पेपर सेलेक्ट करें, भाषा, सत्र और प्रश्न संख्या का चयन करें
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-
APTET 2017 Answer Key Available, Know how to Download