AP ICET 2023 Registration Begins: आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) ने आंध्र प्रदेश इंटीग्रेटेड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट- 2023 (AP ICET-2023) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र उम्मीदवार 19 अप्रैल, 2023 तक बिना विलंब शुल्क के आधिकारिक वेबसाइट cet.apsche.ap.gov.in पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cet.apsche.ap.gov.in पर जाएं।
आंध्र प्रदेश इंटीग्रेटेड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (AP ICET) 2023 लिंक पर क्लिक करें।
शुल्क का भुगतान करें और पंजीकरण प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
आवश्यक विवरण भरें, दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म जमा करें।
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।