असम लोक सेवा आयोग (APSC) संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा-2022 का आयोजन रविवार, 26 मार्च, 2023 को किया जाना निर्धारित है। परीक्षा दो सत्रों सामान्य अध्ययन I- सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और सामान्य अध्ययन II- दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक आयोजित की जाएगी।
असम लोक सेवा आयोग द्वारा उन उम्मीदवारों की एक सूची जारी की गई है, जिन्होंने सफलतापूर्वक अपने आवेदन फॉर्म जमा किए हैं और तय समय-सीमा के भीतर आवेदन एवं परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है। यह सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विभिन्न विभागों में कुल 913 रिक्तियों को भरेगा
असम लोक सेवा आयोग (APSC) की संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा के पहले पेपर में असम से संबंधित 30 से 35 फीसदी प्रश्न होंगे। दूसरा पेपर अर्हक प्रकृति का है और न्यूनतम योग्यता अंक 33 फीसदी है। भर्ती अभियान राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 913 रिक्तियों को भरेगा।