परीक्षा दिवस के लिए जरूरी दस्तावेज है प्रवेश पत्र
एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांचना जरूरी है। यदि किसी तरह की त्रुटि पाई जाती है तो उम्मीदवारों को तुरंत ई-मेल के जरिए आयोग को सूचित करना होगा और संशोधित प्रवेश पत्र जारी करने का अनुरोध करना होगा। आयोग ने साफ कहा है कि वैध एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
APSC CCE 2025 Exam: अक्तूबर में होगी परीक्षा
असम लोक सेवा आयोग की सीसीई मेंस परीक्षा 11, 12 और 13 अक्तूबर 2025 को आयोजित होगी। परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी। सुबह की पाली 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर की पाली 1:30 बजे से 4:30 बजे तक चलेगी। मेंस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के रोल नंबर वही रहेंगे जो प्रारंभिक परीक्षा के दौरान आवंटित किए गए थे।
इससे पहले एपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 8 जून 2025 को आयोजित की गई थी, जिसमें दो पेपर थे- जनरल स्टडीज 1 और जनरल स्टडीज 2। प्रत्येक पेपर 200 अंकों का था। प्रारंभिक परीक्षा सफलतापूर्वक पास करने वाले ही मेंस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। मेंस चरण में लिखित परीक्षा के साथ साक्षात्कार/पर्सनैलिटी टेस्ट भी शामिल होगा।