Apaar ID के लिए पात्रता
अपार आईडी बनाने के लिए आवश्यक है कि स्टूडेंट की न्यूनतम आयु 5 साल हो और वह किसी मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज या यूनिवर्सिटी में नामांकित हो। इसके अलावा, छात्र भारतीय नागरिक होना चाहिए। अपार आईडी का उद्देश्य छात्रों के लिए एक स्थिर, सुरक्षित और डिजिटल अकादमिक रिकॉर्ड बनाना है। जिसे देश भर में मान्यता प्राप्त किया जाएगा।
Apaar ID कैसे बनाएं?
अपार आईडी बनाने के लिए इन आसान स्टेप्स का पालन करें:
- अपार आईडी बनाने के लिए सबसे पहले अभिभावकों की सहमति प्राप्त करना जरूरी है।
- डिजीलॉकर की वेबसाइट या ऐप पर जाएं और अपार आईडी के लिए साइन अप करें। इसके बाद मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की जानकारी भरें और e-KYC प्रक्रिया पूरी करें।
- डिजीलॉकर में लॉगिन करके, ‘Academy Bank of Credits’ सेक्शन में जाएं और स्कूल/कॉलेज की जानकारी भरें।
- आधार कार्ड, फोटो, निवास प्रमाण पत्र जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- अपार आईडी बनाने के लिए अभिभावकों से अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य है। इसके लिए स्कूलों में माता-पिता के साथ मीटिंग भी की जा रही हैं।
- रजिस्ट्रेशन के बाद, Apaar ID को apaar.education.gov.in वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
Apaar ID को डाउनलोड कैसे करें?
अपार आईडी को डाउनलोड करने के लिए यह स्टेप्स फॉलो करें:
- अपार आईडी की वेबसाइट apaar.education.gov.in पर जाएं।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- "Download Apaar ID" ऑप्शन पर क्लिक करें और OTP के जरिए वेरिफाई करें।
- वेरिफिकेशन के बाद, PDF टैब पर क्लिक करके अपनी अपार आईडी डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।