परीक्षा पैटर्न
जेईई मेन 2025 में कुल 75 प्रश्न होंगे, जो भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित से संबंधित होंगे। परीक्षा का कुल अंक 300 होगा। इस बार कोई वैकल्पिक प्रश्न नहीं होंगे।
जेईई मेन 2025 परीक्षा को 13 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा, जिनमें अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं।
उम्मीदवारों के लिए निर्देश
जो उम्मीदवार पहले सत्र के लिए आवेदन कर चुके हैं और दूसरे सत्र में भी उपस्थित होना चाहते हैं, उन्हें पहले सत्र का आवेदन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करके परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। वे परीक्षा के लिए शहर का चयन कर सकते हैं और शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज की फोटो जिसमें 80% चेहरा दिखाई दे।
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर की स्कैन की गई कॉपी।
- कक्षा 10 या समकक्ष परीक्षा के प्रमाणपत्र की स्कैन की हुई प्रति।
- PwD/PwBD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)।
आवेदन की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- अब होमपेज में 'जेईई (मुख्य) – 2025 सत्र -2 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र' लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना पंजीकरण पूरा करें और लॉग इन करें।
- अंत में आवेदन पत्र भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र की एक कॉपी सुरक्षित रखें।