23 अगस्त तक करें रिपोर्टिंग
कॉलेज में सेल्फ-रिपोर्टिंग और रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि 23 अगस्त है। आंध्र प्रदेश पॉलिटेक्निक कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (AP POLYCET) एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जिसका आयोजन आंध्र प्रदेश में स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (SBTET) द्वारा किया जाता है। इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न पॉलिटेक्निक संस्थानों में इंजीनियरिंग और गैर-इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलता है।
दिशा निर्देशों का रखें ख्याल
AP POLYCET हॉल टिकट (एडमिट कार्ड) में परीक्षा से जुड़े दिशानिर्देश, परीक्षा के दिन रिपोर्टिंग का समय और ड्रेस कोड सहित कई अन्य काम की जानकारियां भी लिखी हुई रहती हैं। AP POLYCET सीट आवंटन का परिणाम योग्यता, श्रेणी, लिंग, स्थानीय क्षेत्र, विशेष आरक्षण श्रेणी पर विचार करने के बाद घोषित किया गया है। AP POLYCET वेब ऑप्शन एंट्री 11 अगस्त को शुरू हुई थी और 14 अगस्त तक चली थी। उम्मीदवारों को 16 अगस्त को अपने वेब-विकल्पों को संपादित करने की भी अनुमति दी गई थी।