फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AP LAWCET 2023 Result: आंध्र प्रदेश में एलएलबी दाखिला प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Fri, 16 Jun 2023 08:14 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AP LAWCET 2023 Result: आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) ने स्टेट लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2023 (AP LAWCET 2023) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। योग्य उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cet.apsche.ap.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
RESULT 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AP LAWCET 2023 Result Out: आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) ने स्टेट लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2023 (AP LAWCET 2023) का रिजल्ट 16 जून 2023 को घोषित कर दिया है। AP LAWCET परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cet.apsche.ap.gov.in पर आवेदन संख्या, योग्यता परीक्षा के हॉल टिकट नंबर और पासवर्ड को लॉगइन क्रेडेंशियल के रूप में दर्ज करके देख सकेंगे।

विज्ञापन

 

APLAWCET 2023 परीक्षा का आयोजन 20 मई, 2023 को दोपहर 3 बजे से शाम 4.30 बजे तक किया गया था। आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कॉलेजों में तीन वर्षीय और पांच वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए APSCHE द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षण मोड (CBT मोड) में आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले सीबीटी मोड में परीक्षा देने के लिए अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स प्राप्त हुए।

AP LAWCET ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cet.apsche.ap.gov.in पर जाएं।

  • AP LAWCET 2023 लिंक पर क्लिक करें।

  • अब रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

  • अपने लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।

  • रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

विज्ञापन

AP LAWCET क्या है?

आंध्र प्रदेश कॉमन लॉ एंट्रेंस टेस्ट (APLAWCET) एक राज्य-स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जो आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) की ओर से आचार्य नागार्जुन यूनिवर्सिटी, गुंटूर द्वारा आयोजित की जाती है, जो आंध्र प्रदेश के विश्वविद्यालयों और उनके संबद्ध कॉलेजों में लॉ कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा 90 मिनट की अवधि के लिए कंप्यूटर-आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाती है। पांच वर्षीय एलएलबी और तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा की भाषा अंग्रेजी और तेलुगू है।

AP LAWCET आमतौर पर दोपहर तीन बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जाता है। AP LAWCET के लिए परीक्षा का तरीका कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड है। AP LAWCET प्रश्न पत्र तीन वर्गों - GK और मानसिक क्षमता, करंट अफेयर्स और कानून के अध्ययन के लिए योग्यता से 120 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों पर आधारित है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें