फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 23 Feb 2018 06:55 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

AP Intermediate 1st, 2nd Year Hall Tickets 2018: बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश ने 12वीं परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। छात्र अपने पहले और दूसरे वर्ष की इंटरमीडिएट परीक्षाओं के प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


जनरल/वोकेशनल कोर्स के छात्र अपने प्रवेश पत्र वेबसाइट jnanabhumi.ap.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें पहले साल की परीक्षा 28 फरवरी से 17 मार्च तक चलेंगी। वहीं दूसरे वर्ष के छात्रों की परीक्षा 1 मार्च से शुरू होंगी और 19 मार्च तक चलेंगी। इंटरमीडिएट की प्रैक्टिल परीक्षा 21 फरवरी को समाप्त हो गई थीं।

प्रवेश पत्र के बिना, उम्मीदवारों को परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

ये हैं प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का तरीका-
स्टेप 1: jnanabhumi.ap.gov.in पर लॉगिन करें
स्टेप 2: होम पेज पर प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंक होगा। इनमें 1st और 2nd year के ऑप्शन्स उपलब्ध होंगे। आप अपने वर्ष के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: इसके बाद अपना SSC नंबर/रोल नंबर सब्मिट करना होगा।
स्टेप 4: हॉल का टिकट कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगा। डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लें।

 डाउनलोड किया गया प्रवेश पत्र तभी मान्य होगा जब उस पर प्रिंसिपल के हस्ताक्षर होंगे। परीक्षा के लिए छात्रों को केंद्र पर सुबह 8.30 बजे रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
AP Intermediate 1st, 2nd year Exam 2018: Admit Card Available At jnanabhumi.ap.gov.in

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें