फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC-CHSL एग्जाम के लिए स्पेशल ऑनलाइन मॉक टेस्ट सीरीज

Fri, 23 Feb 2018 04:49 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएससी-सीएचएसएल परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अमर उजाला एजुकेशन के जॉब पोर्टल Safalta.com ने एक स्पेशल ऑनलाइन मॉक टेस्ट सीरीज लॉन्च कर दी है। गौरतलब है कि कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी के माध्यम से आयोजित होने वाली एसएससी-सीएचएसएल परीक्षा इस वर्ष आगामी 4 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित होगी।

विज्ञापन


इस परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों को सही ढंग से हल करने के लिए छात्रों को एसएससी-सीएचएसएल के पाठ्यक्रम और सवालों की प्रकृति की गहरी समझ होनी आवश्यक है। छात्रों की इसी जरूरत को पूरा करने के लिए सफलता डॉट कॉम के एक्सपर्ट पैनल ने यह ऑनलाइन मॉक टेस्ट सीरीज तैयार की है। यह मॉक टेस्ट सीरीज दो भाषाओं (अंग्रेजी एवं हिंदी) में उपलब्ध है। इस मॉक टेस्ट सीरीज में तर्कशक्ति, गणित, सामान्य जागरूकता, सामान्य अंग्रेजी से जुड़े सवाल शामिल किए गए हैं। इस सीरीज में कुल 5 मॉक टेस्ट उपलब्ध कराए गए हैं।

ये मॉक टेस्ट पूरी तरह एसएससी-सीएचएसएल के लेटेस्ट परीक्षा पैटर्न पर आधारित हैं। इस ऑनलाइन पैकेज में प्रत्येक सवाल के लिए 2 अंक निर्धारित किए गए हैं। इस पैकेज में सभी प्रश्नों के उत्तर की उचित व्याख्या भी की गई है, जिससे विद्यार्थियों को उत्तर समझने में आसानी होगी। इस पैकेज के साथ आपको मिलेगा इस परीक्षा में निश्चित कामयाबी के लिए टिप्स एंड ट्रिक्स पर एक विशेष आलेख। इस पैकेज की कीमत 200 रुपये निर्धारित है, लेकिन विशेष ऑफर के तहत अभी यह मात्र 99 रुपये में आसानी से खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन


इस कोर्स और ऐसे ही अन्य बेहतरीन कोर्सेज में दाखिला लेने के लिए अभ्यर्थी अभी सफलता एप को डाउनलोड करें। आप हमारी स्पेशल टेस्ट सीरीज और ई-बुक्स को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें