कब होगी परीक्षा?
आंध्र विश्वविद्यालय, विशाखापत्तनम की ओर से AP ICET-2022 परीक्षा का आयोजन 25 जुलाई, 2022 को किया जाना निर्धारित है। परीक्षा निर्धारित तारीख को दो पाली में सुबह 9 बजे से लेकर 11.30 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
इन कोर्स में मिलेग प्रवेश
APSCHE की ओर से आयोजित की जाने वाली आंध्र प्रदेश इंटीग्रेटेड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट/ AP ICET-2022 परीक्षा के माध्यम से सफल छात्रों को राज्य के विभिन्न संस्थानों में एमबीए और एमसीए के पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी 27 जुलाई, 2022 को जारी की जाएगी। वहीं, छात्रों को 29 जुलाई, 2022 तक का समय उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए दिया जाएगा। वहीं, 8 अगस्त, 2022 को परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी, परिणाम और छात्रों के रैंक जारी किए जाएंगे।
कैसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं-:
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in/ICET पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे प्रवेश परीक्षा से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।