Common University Entrance Test Postgraduate 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (CUET PG) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया सोमवार, 18 जुलाई को समाप्त करेगी। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- cuet.nta.nic.in के माध्यम से सीयूईटी पोस्ट ग्रेजुएट 2022 आवेदन पत्र भर सकते हैं और जमा कर सकते हैं।
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- cuet.nta.nic.in पर जाएं।
यहां होम पेज पर, सीयूईटी (पीजी) - 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद 'न्यू रजिस्ट्रेशन' टैब दबाएं और आवेदन संख्या और पासवर्ड जेनरेट करें।
अब निर्देशानुसार सीयूईटी पीजी 2022 के लिए आवेदन पत्र को ध्यान से भरें।
इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई छवियां अपलोड करें और इन्हें सहेज लें।
अब आवेदन पत्र के विवरण को क्रॉस-चेक करें और सीयूईटी पीजी के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
इसके बाद अब अपना सीयूईटी पीजी आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें।
उम्मीदवार सीयूईटी पीजी आवेदन पत्र और कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट करके भी रख सकते हैं।