गए दिनों ए पी गोयल शिमला विश्वविद्यालय में बहुविषयक, अनुशीलन, अध्ययन पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन में भारत के कई राज्यों के छात्र, शोधार्थी और प्राध्यापकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
यह सम्मेलन ए पी गोयल शिमला विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ़ टेक्नोलॉजी व सेवंथ सेंस रिसर्च ग्रुप चैन्नई द्वारा आयोजित की गई जिसमें सौ से अधिक शैक्षणिक संस्था से जुड़े लोगों ने भाग लिया।
इस सम्मेलन में ए पी गोयल शिमला विश्वविद्यालय के कुलाधिपतिडॉ अश्विनी कुमार एवं कुलपति डॉ तेज प्रताप ने मुख्यातिथी के रूप में शिरकत की। सम्मेलन में कुलाधिपति ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज हर क्षेत्र में शोध की नितांत आवश्यकता है ताकि नवाचारों और सृजनशीलता समाज को उन्नति की ओर ले जा सके।
चैन्नई की सेवंथ सेंस रिसर्च ग्रुप की ओर से उपस्थित डॉ. आर सुरेन्द्रन ने अपने सम्बोधन में कहा कि वे छात्रों व शोधार्थीयों को प्रेरित करना चाहते हैं ताकि वे शोध के ऐसे विषय चुनें जिनसे उनको अधिक ज्ञान
प्राप्त हो और समाज को भी एक नई साकारात्मक दिशा मिले। इस दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की समाप्ति विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता अध्ययन डॉ मुनीष सेठी के धन्यवाद प्रस्ताव भाषण के साथ हुई। उन्होंने सभी सहभागियों, शोधार्थीयों और आयोजकों का इस दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया और साथ ही यह भी कहा कि इस तरह के सम्मलेनों का आयोजन बिना सामूहिक कार्य भावना के करवाना मुश्किल है।
-Advertorial