AP ECET 2023 परीक्षा 20 जून को दो पालियों में आयोजित होने वाली है। पहली पाली सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 03 बजे से शाम 06 बजे तक होगी। AP ECET 2023 प्रारंभिक उत्तर कुंजी 23 जून को जारी की जाएगी। उम्मीदवार 25 जून तक प्रारंभिक कुंजी पर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।
AP ECET 2023 की आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस में लिखा है, “CERAMIC टेक्नोलॉजी और B.Sc (गणित) के लिए ECET-2023 परीक्षा कम संख्या में आवेदन प्राप्त होने के कारण आयोजित नहीं की जाएगी। योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के अनुसार रैंक जारी की जाएगी। बशर्ते कि छात्रों को 10 जुलाई 2023 के भीतर अंक घोषणा पत्र भरना होगा।