फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AP ECET 2024: एपी ईसीईटी के लिए बंद होने जा रही है पंजीकरण विंडो, कैसे करें आवेदन, यहां पढ़ें

Mon, 15 Apr 2024 10:06 AM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AP ECET 2024: जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (जेएनटीयू) आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एपी ईसीईटी) 2024 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि हैं। जिन उम्मीदवारों मे अभी तक पंजीकरण नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जमा कर सकते हैं। 
विज्ञापन
AP ECET 2024 - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

AP ECET 2024: जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (जेएनटीयू) आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एपी ईसीईटी) 2024 के लिए पंजीकरण विंडो आज बंद होने जा रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन आधिकारिक वेबसाइट, cets.apsche.ap.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन इंजीनियरिंग और फार्मेसी कार्यक्रमों में दूसरे वर्ष में प्रवेश के लिए किया जाता है। इस वर्ष परीक्षा का आयोजन 8 मई को किया जाएगा। 
AP ECET 2024: कंप्यूटर विज्ञान इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम 

डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स- 8

सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग- 8

कंप्यूटर संगठन और माइक्रोप्रोसेसर- 12

सी के माध्यम से डेटा संरचनाएं- 10

कंप्यूटर नेटवर्क- 12

ऑपरेटिंग सिस्टम- 12

डीबीएमएस- 10

C++ के माध्यम से ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग- 10

जावा प्रोग्रामिंग- 10

वेब टेक्नोलॉजीज- 8

AP ECET 2024: आवेदन शुल्क

इस परीक्षा में भाग लेने के लिए ओसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये के आनेदन शुल्क का भुगतान करना होगा जबकि बीसी श्रेणी के आवेदकों को 550 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

AP ECET 2024: कैसे करें आवेदन 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in/ECET/ पर जाएंगे।
  • उसके बाद होमपेज पर चरण 1 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी पात्रता विवरण और भुगतान विकल्प का चुनाव करें।
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और फोर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें