AP EAMCET 2020 Admit Card: आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग कृषि और मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एपी ईएएमसीईटी 2020) के लिए आज हॉल टिकट जारी हो सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वो अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट sche.ap.gov.in के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे कि अभ्यर्थी तभी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे जब जारी होगा।
इस साल AP EAMCET 2020 परीक्षा 17 सितंबर से शुरू है। यह परीक्षा 17 सितंबर, 18 सितंबर, 21 सितंबर, 22 सितंबर व 23 सितंबर को होगी। इस इंजीनियरिंग परीक्षा का समय सुबह नौ बजे से लेकर बारह बजे और दोपहर तीन बसे जे छह बजे तक है। परीक्षा दो पाली में होगी।
विज्ञापन
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2- आधिकारिक वेबसाइट sche.ap.gov.in है।
स्टेप 3- यहां आपको AP EAMCET 2020 का लिंक मिलेगा।
स्टेप 4- जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
स्टेप 5- आपको नए पेज में अपनी जानकारी भरनी होगी।
स्टेप 6- इसके बाद आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।