आंध्रा बोर्ड के इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित
- फोटो : demo
आंध्रा बोर्ड ने इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित कर दिए हैं। पिछली बार के मुकाबले इस बार नतीजे काफी पहले आए हैं, जिससे परीक्षार्थियों को इनका ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। बीते साल परिणाम मई के महीने में घोषित हुए थे।
नतीजे इंटरमीडिएट के पहले और दूसरे वर्ष के परीक्षार्थियों के आए हैं। इनमें जनरल और वोकेशन स्ट्रीम्स के नतीजे समाहित हैं।
इन नतीजों को बोर्ड की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। नतीजों को देखने के लिए प्रवेश पत्र में अंकित रोल नंबर वेबसाइट पर डालना होगा।
आप यहां भी क्लिक करके नतीजे देख सकते हैं।
कुल 4 लाख 82 हजार स्टूडेंट्स इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा में बैठे थे। परीक्षाएं 11 मार्च 2016 से 30 मार्च 2016 के बीच हुई थीं।
आंध्रा बोर्ड ने सहभागी वेबसाइटों को साफ निर्देश दिया कि उन्हें ऐसे डिजाइन किया जाए जिससे रिजल्ट देखना आसान रहे। ताकि स्टूडेंटस को नतीजे हासिल करने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
और परीक्षाओं के परिणामों को देखने के लिए अमर उजाला की वेबसाइट को देखते रहें। अमर उजाला सभी स्टूडेंट्स के अच्छे नतीजों और स्वर्णिम भविष्य की कामना करता है।