फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन में गड़बड़ी: देशभर के 130 शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, सीबीएसई ने स्कूलों को भेजा नोटिस

Fri, 29 Jun 2018 11:42 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के मूल्यांकन में गड़बड़ी करने वाले शिक्षकों पर बोर्ड ने शिकंजा कस दिया है। देशभर में 130 शिक्षकों पर गाज गिर सकती है। इनमें 45 शिक्षक पटना, 27 देहरादून, 14 चेन्नई, 11 इलाहाबाद, 7 भुवनेश्वर, 2 गुवाहाटी, 1 त्रिवेंद्रम, 8 अजमेर, 8 पंचकूला व अन्य से हैं।

विज्ञापन


बोर्ड ने स्कूलों को इन शिक्षकों पर कार्रवाई करने को कहा है। वहीं, दिल्ली के पांच शिक्षकों मूल्यांकन में गड़बड़ी में पाए जाने पर निलंबित करने के लिए स्कूलों को नोटिस भेजा गया है। इनमें तीन सरकारी जबकि दो निजी स्कूल के शिक्षक हैं।  

दरअसल, नतीजे के बाद 10वीं और 12वीं के छात्रों अनुरोध पर दोबारा अंकों की गणना की गई। इस दौरान पाया गया कि मूल्यांकन में कुछ शिक्षकों ने अंकों की गणना करने में गलती की। बोर्ड के अधिकारी के अनुसार, यह सामने आया है कि दिल्ली में मई में जारी रिजल्ट में जो अंक मिले थे। पुर्नमूल्यांकन में उसकी तुलना में 50-55 अंक अधिक मिले। एक मामले में देखा गया कि जिस छात्र को उर्दू विषय में असफल दिखाया गया है।
विज्ञापन


वह पुर्नमूल्यांकन में पास हो गया। अंग्रेजी में एक छात्रा को 16 अंक मिले जो कि जांच के बाद 80 हो गये।  अधिकारी के अनुसार, दिल्ली क्षेत्र के पांच शिक्षकों की गलती सामने आई। स्कूलों को शिक्षकों पर कार्रवाई करने को कहा गया है। ऐसी कार्रवाई अन्य राज्यों में भी की जा सकती है। सूत्रों के अनुसार, ऐसी गलतियां अन्य राज्यों में भी सामने आई है। उल्लेखनीय है कि इस बार बोर्ड ने पुर्नमूल्यांकन की सुविधा को दोबारा शुरू किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें