फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan Mulayam Singh: मुलायम ने सैफई में खुलवाया था अमिताभ बच्चन इंटर कॉलेज, बिग बी भी थे मौजूद

Tue, 11 Oct 2022 04:00 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Amitabh Bachchan Mulayam Singh: अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन समाजवादी पार्टी से जुड़ी हुई हैं। वह राज्यसभा में सपा की ओर से सांसद है। ऐसे में अमिताभ और मुलायम से जुड़े कई किस्से हैं जो दोनों के दोस्ती के गवाह हैं।
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Mulayam Singh - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Amitabh Bachchan Mulayam Singh: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और धरती पुत्र कहे जाने वाले मुलायम सिंह यादव अपनी अंतिम यात्रा पर है। आज वह अपने गांव सैफई में पंचतत्व में विलिन हो जाएंगे। अमिताभ और मुलायम की दोस्ती काफी गहरी मानी जाती रही है। ऐसा कहा जाता है कि नेताजी मुलायम सिंह यादव को अमिताभ से विशेष स्नेह था। अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन समाजवादी पार्टी से जुड़ी हुई हैं। वह राज्यसभा में सपा की ओर से सांसद है। ऐसे में अमिताभ और मुलायम से जुड़े कई किस्से हैं जो दोनों के बीच की दोस्ती के गवाह हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ किस्सों को....

विज्ञापन
Trending Videos

हरिवंश राय को सम्मान देने घर पहुंचे थे मुलायम
बच्चन परिवार से मुलायम को शुरू से ही काफी स्नेह था। बात 1994 की है। इस साल यूपी सरकार ने यश भारती सम्मान की शुरुआत की थी। मुलायम इस समय उत्तर प्रदेश के सीएम थे। अमिताभ के पिता हरिवंश राय बच्चन को यश भारती सम्मान देने की घोषणा की गई थी। हालांकि, हरिवंश इस वक्त बिमार चल रह थे। इसलिए वह ये सम्मान लेने लखनऊ आ न सके। यह बात जानकर मुलायम  मुलायम सिंह यादव खुद मुंबई पहुंच गए और घर पर हरिवंश राय बच्चन को सम्मानित किया। 

कहानी अमिताभ बच्चन राजकीय इंटर कॉलेज की
मुलायम सिंह यादव का पैतृक गांव सैफई है। यहीं से जुड़ा है अमिताभ और मुलायम की दोस्ती का किस्सा। दरअसल बात 1997 की है। तब मुलायम सिंह यादव देश के रक्षा मंत्री हुआ करते थे। 
उन्होंने सैफई में अमिताभ बच्चन के नाम पर राजकीय इंटर कॉलेज कॉलेज खुलवाया था। इस कॉलेज का उद्घाटन यूपी के तत्कालीन राज्यपाल रोमेश भंडारी ने किया था। उद्धाटन समारोह में  खुद अभिताभ बच्चन, उनकी पत्नी जया बच्चन आदि मौजूद थे। 

बनाया था यूपी का ब्रांड एंबेसडर
मुलायम सिंह यादव ने अमिताभ बच्चन को साल 2007 में उत्तर प्रदेश का ब्रांड एंबेसडर बनाया था। ऐसा माना जाता है कि तब अमिताभ बच्चन देश की ऐसी पहली हस्ती बने थे, जिन्हें भारत के किसी राज्य का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया था। इस दौरान अमिताभ ने समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार भी किया था। हालांकि, इसके बावजूद भी समाजवादी पार्टी यह चुनाव हार गई थी। 
विज्ञापन

प्रयागराज (इलाहाबाद) में जन्में थे अमिताभ
अमिताभ बच्चन का जन्म प्रयागराज (तत्कालीन इलाहाबाद) में हुआ था। उनके पिता हरिवंश राय बच्चन ने उनका नाम इंकलाब रखा था। ऐसा माना जाता है कि कवि सुमित्रानंदन पंत के सुझाव के बाद उनका नाम अमिताभ रखा गया। उनकी शुरुआती शिक्षा इलाहाबाद में स्थित ज्ञान प्रबोधिनी बॉयज हाई स्कूल से हुई थी। इसके बाद वह नैनीताल के शेरवुड कॉलेज में पढ़ें और दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से बीएससी की डिग्री हासिल की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें