बता दें जोस कैलिफोर्निया के फोंटाना शहर के स्कूल में पढ़ाते हैं। उनके ही एक पूर्व छात्र स्टीवन ने बताते हैं कि उनके (जोस) के पास 1977 की फोर्ड थंडरबर्ड एलएक्स कार है। इस छोटी सी कार में ही उन्होंने अपना पूरा घर बना लिया है। पिछले कई सालों से मैं उन्हें इसी कार में ही रहते हुए देख रहा था। उनकी यह हालत मुझसे देखी नहीं जा रही थी। इसलिए एक दिन मैंने उनकी मदद करने का फैसला किया और फंड रेजिंग अकाउंट बनाया।
साल 2013 से ही जोस कार में अपनी जिंदगी बिता रहे हैं। लेकिन कोरोना काल में स्कूल बंद हो जाने की वजह से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई। कहीं भी काम मिलना मुश्किल हो गया। उनके पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वे किराए का घर ले पाए। जितना भी कमाते थे वो सब मैक्सिको में रह रहे परिवार को भेज देते थे।
यह भी पढ़ें - कोर्ट भर्ती 2021 : इन 3 उच्च न्यायालय के 272 पदों पर भर्ती, सैलरी 112400 रुपये तक का वेतन