फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUD Admission: अंबेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली में एडमिशन शुरू, CUET स्कोर से मिलेगा दाखिला; समझें पूरा प्रोसेस

Tue, 15 Jul 2025 04:02 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Ambedkar University UG Admission 2025: डॉ. बी.आर. अंबेडकर यूनिवर्सिटी, दिल्ली में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Admission 2025 - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AUD Admission 2025: देशभर की यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में डॉ. बी.आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय, दिल्ली (AUD) ने भी स्नातक (UG) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। यूनिवर्सिटी में दाखिला कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2025 के माध्यम से किया जाएगा।

विज्ञापन


इच्छुक छात्र-छात्राएं 30 जुलाई 2025 तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट aud.delhi.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

CUET-UG पास होना अनिवार्य

डॉ. बी.आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय, दिल्ली (AUD) में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सबसे पहली शर्त है कि उम्मीदवार ने CUET UG 2025 परीक्षा उत्तीर्ण की हो। इसके साथ ही, उम्मीदवार का सीबीएसई, डीबीएसई या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 50% अंक लाना अनिवार्य है, जबकि आरक्षित वर्गों-जैसे एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, दिल्ली OBC (NCL) और रक्षा/कश्मीरी प्रवासी श्रेणी के छात्रों को 5% की छूट दी गई है।

कुछ कोर्सेस में इंग्लिश में न्यूनतम अंक भी जरूरी

विश्वविद्यालय के कुछ चयनित कोर्सेस में आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को 12वीं की परीक्षा में अंग्रेजी विषय में कम से कम 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। 
विज्ञापन

श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क

डॉ. बी.आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय (AUD) में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से कैटेगरी के आधार पर आवेदन शुल्क लिया जाएगा। सामान्य (General) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांगजन (PwBD), कश्मीरी प्रवासी (KM) और डिफेंस श्रेणी से संबंधित अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है।
 

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार aud.delhi.gov.in पर जाएं।
  • "UG Admissions 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • होमपेज पर दिए गए "Undergraduate Admissions 2025" या इसी तरह के लिंक को क्लिक करें।
  • एक नया अकाउंट बनाने के लिए अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करें और OTP के माध्यम से वेरिफाई करें।
  • सफल रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और मांगी गई सभी जानकारी भरें जैसे - शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत विवरण, पसंदीदा कोर्स आदि।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, मार्कशीट और अन्य आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें (नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI के माध्यम से)।
  • सभी जानकारी की जांच करने के बाद फाइनल सबमिट करें और भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें