अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली की छठी कट ऑफ लिस्ट में बीए ऑनर्स साइकोलॉजी और सोशल साइंस एंड ह्यूमैनाइटीज में दिल्ली की सामान्य और आरक्षित वर्ग की सभी सीटें फुल हो गई हैं। विश्वविद्यालय ने शुक्रवार देर शाम कट ऑफ लिस्ट जारी की। इॅकोनोमिक्स में दिल्ली के सामान्य वर्ग में .5 फीसदी कट ऑफ कम हुई है। जबकि अन्य राज्यों के वर्ग में 2.5 फीसदी तक गिरावट आई है।
अंबेडकर विवि प्रबंधन के मुताबिक, बीए ऑनर्स प्रोग्राम में छठी कट ऑफ में बेहद मामूली गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि छठी कट ऑफ तक दिल्ली वर्ग के तहत सामान्य समेत आरक्षित वर्ग के अधिकतर प्रोग्राम में सीटें भर चुकी हैं। सिर्फ इतिहास और इॅकोनोमिक्स में दिल्ली व अन्य राज्यों में सामान्य वर्ग में दाखिले के मौके हैं। जबकि आरक्षित वर्ग में दोनों के तहत सीटें भर चुकी हैं। मैथमेटिक्स में भी सभी सीटें भर चुकी हैं। एससी वर्ग की सीट स्पेशल ड्राइव में भरी जाएगी।
बीए ऑनर्स दिल्ली अन्य राज्य (बेस्ट फोर, फीसदी )
साइकोलॉजी सीट खत्म 96.50
सोशल साइंस व ह्यूमैनाइटीज सीट खत्म 93.00
मैथमेटिक्स सीट खत्म सीट खत्म
सोशियोलॉजी 88.75 सीट खत्म
इॅकोनोमिक्स 93.50 94.25
इंग्लिश 90.00 93.25
हिस्ट्री 86.50 92.50
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...