फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड: रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अंतिम चरण में; कक्षा तीन से 12वीं तक के बच्चे ले सकेंगे भाग

Fri, 10 Jan 2025 08:07 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Amar Ujala National Olympiad: अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। इसमें भाग लेने की अंतिम तारीख 12 जनवरी 2025 है। परीक्षाएं 28 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित होंगी।
विज्ञापन
Amar Ujala National Olympiad - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Amar Ujala National Olympiad: अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। इसमें भाग लेने की अंतिम तारीख 12 जनवरी 2025 है। देशभर के 100 से अधिक शहरों के स्कूल पहले ही इस अनोखी प्रतियोगिता का हिस्सा बन चुके हैं। यह एक ऐसा मंच है जो कक्षा 3 से 12वीं तक के छात्रों को प्रतिस्पर्धा का अनुभव और भविष्य की तैयारियों में मदद करता है। 

28 जनवरी से 1 फरवरी तक होगी परीक्षा

प्रतियोगिता को नई शिक्षा नीति के अनुसार डिजाइन किया गया है, ताकि छात्रों को बदलते समय के साथ आवश्यक एक्सपोजर मिले और वे भविष्य की कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार हो सकें। अधिक जानकारी के लिए amarujalaolympiad.com पर या टोल-फ्री नंबर 1800-121-1166 पर संपर्क किया जा सकता है। परीक्षाएं 28 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित होंगी।

2 करोड़ छात्रों के साथ नवाचार

अमर उजाला ने 8 राज्यों, 179 जिलों और 35,000 से अधिक स्कूलों एवं कॉलेजों में 2 करोड़ छात्रों के साथ जुड़कर शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार किए हैं। ओलंपियाड के ब्रांड एंबेसडर और प्रसिद्ध अभिनेता आर माधवन छात्रों को प्रेरित करते हुए कहते हैं कि जीतने के लिए जरूरी है अभ्यास और अभ्यास के लिए जरूरी है प्रतियोगिता की आदत। उनका यह संदेश छात्रों को उनके सपनों की ओर कदम बढ़ाने और नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरणा देता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पंजीकरण कैसे करें

देशभर के छात्र अपने स्कूलों के माध्यम से या amarujalaolympiad.com पर जाकर सीधे आवेदन कर सकते हैं। यह वेबसाइट छात्रों और स्कूलों के लिए प्रतियोगिता से जुड़ी सभी जानकारियों का व्यापक मंच है। प्रतियोगिता की तैयारी के लिए विशेषज्ञों द्वारा प्रश्न पत्र और सैंपल पेपर भी उपलब्ध कराए गए हैं।

प्रतियोगिता का ढांचा

  • कक्षा 3 से 5 : सामान्य ज्ञान अंग्रेजी और गणित।
  • कक्षा 6 से 10 : मानसिक क्षमता, विज्ञान, गणित, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान।
  • कक्षा 11 और 12 : मानसिक क्षमता और अंग्रेजी।

दो चरणों में होगी परीक्षा

  • पहला चरण : स्कूल स्तर पर प्रतियोगिताएं।
  • दूसरा चरण : राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा।
20% उत्कृष्ट छात्र स्कूल स्तर से नेशनल लेवल तक पहुंचेंगे।

अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड पुरस्कार

  • स्कूल स्तर विजेता : विशेष प्रमाण पत्र।
  • राज्य स्तर विजेता : मेडल।
  • राष्ट्रीय स्तर विजेता : शील्ड और लैपटॉप।

रजिस्ट्रेशन फीस

छात्र अपनी कक्षा के अनुसार एक या अधिक विषयों में भाग ले सकते हैं। आवेदन शुल्क 198 रुपये से शुरू होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें