परीक्षा से जुड़ी जरूरी बातें
- यह प्रतियोगी परीक्षा 8 से 10 फरवरी के बीच, रजिस्टर्ड स्कूलों में ही होगी।
- इसमें कक्षा 10वीं से 12वीं तक के सभी स्ट्रीम्स के छात्र हिस्सा ले सकेंगे।
- यह परीक्षा OMR आधारित होगी।
- 40 मिनट में मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन पूछे जाएंगे।
- इस प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण शुल्क या कोई अन्य शुल्क नहीं लिया जाएगा।
- भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी 9811356546 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
परीक्षा के दौरान ध्यान देने योग्य बातें
- क्वेश्चन पेपर को ध्यान से पढ़ें।
- OMR शीट में सभी डिटेल्स अच्छे से भरें।
- OMR शीट में दिए गए सर्कल को ब्लैक पेंसिल से अच्छे से भरें।
- मोबाइल नंबर अच्छे से भरें, रिजल्ट और सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए यह जरुरी है।
यह है उद्देश्य
अमर उजाला का दृष्टिकोण अगली पीढ़ी को एक उत्कृष्ट शिक्षण ढांचा प्रदान करके तैयार करना है, जो उन्हें विविधता भरी दुनिया में प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार करे। यह टेस्ट छात्रों को उनके वर्तमान प्रतिस्पर्धा स्तरों को समझने और उनका मूल्यांकन करने में मदद करेगा। 'अमर उजाला दिशा' छात्रों को उनके वर्तमान प्रतिस्पर्धा स्तरों को समझने और उनका मूल्यांकन करने में मदद करेगी। यह राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा छात्रों की योग्यता, ज्ञान और समस्या-समाधान कौशल के व्यापक मूल्यांकन के रूप में कार्य करती है।