फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला द्वारा हमराही छात्रवृत्ति परीक्षा संपन्न, मिलेंगे दस-दस हजार के चेक

Mon, 03 Sep 2018 10:56 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
scholarship
विज्ञापन

अमर उजाला की हमराही छात्रवृत्ति के तहत रविवार को जिलों में आयोजित परीक्षा में 491 आवेदकों में से 423 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें से श्रेष्ठ सौ परीक्षार्थियों को दस-दस हजार का चेक दिया जाएगा। यह योजना केवल अमर उजाला के सभी प्रकाशन केंद्रों और जिलों के पंजीकृत विक्रेताओं के बच्चों के लिए है।

विज्ञापन


अमर उजाला की हमराही योजना के तहत 10वीं और 12वीं कक्षा में 50 प्रतिशत से ज्यादा अंक पाने वाले समाचार पत्र वितरकों के परिवार के बेटे-बेटियों के प्रोत्साहन के लिए रविवार को नोएडा में हमराही छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित हुई।

विज्ञापन

परीक्षा में गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के समाचार पत्र वितरक परिवारों के 21 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर अभिभावकों ने बच्चों के प्रोत्साहन के लिए अमर उजाला की खुले दिल से सराहना की।
परीक्षा के बाद सभी छात्रों को अमर उजाला की कार्यशैली से परिचित कराया गया। सभी छात्रों ने यूनिट का भ्रमण किया और कार्यशैली की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान छात्रों ने कई प्रश्न पूछे, जिसका उत्तर देकर उन्हें संतुष्ट किया गया।
दसवीं के 257 आवेदकों में 218 और बारहवीं के 234 आवेदकों में 205 परीक्षार्थी अमर उजाला की इस छात्रवृत्ति परीक्षा के हमराही बने। इनमें से अव्वल दसवीं के 50 और बारहवीं के 50 कुल सौ प्रतियोगियों को छात्रवृत्ति की राशि दस-दस हजार चेक के जरिए दी जाएगी।
छात्रवृत्ति की राशि के लिए अव्वल चयनित परीक्षार्थियों को दसवीं या बारहवीं का पचास फीसदी या उससे ज्यादा अंक वाला प्रमाण पत्र दिखाना होगा। इस परीक्षा में केवल पंजीकृत विक्रेताओं के बच्चों ने हिस्सा लिया। कुछ सवाल अमर उजाला में प्रकाशित खबरों से जुड़े भी पूछे गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें