फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AU Admission 2025: सीयूईटी यूजी स्कोर पर आधारित फेज-1 काउंसलिंग के लिए आवेदन शुरू, 15 जुलाई तक भरें फॉर्म

Mon, 30 Jun 2025 01:04 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AU Admission 2025: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में सीयूईटी यूजी स्कोर के आधार पर यूजी एडमिशन 2025 के लिए फेज-1 काउंसलिंग की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। आवेदन की आखिरी तारीख 15 जुलाई 2025 है।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Allahabad University UG Admission 2025: इलाहाबाद विश्वविद्यालय (University of Allahabad) ने स्नातक (UG) कोर्सों में दाखिले के लिए सीयूईटी यूजी 2025 स्कोर के आधार पर आज से फेज-1 काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करना चाहते हैं, वे यूनिवर्सिटी की नई प्रवेश वेबसाइट alldunivcuet.samarth.edu.in पर जाकर 15 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

दो चरणों में होगी एडमिशन प्रक्रिया

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने इस वर्ष यूजी एडमिशन प्रक्रिया को दो चरणों में बांटा है:

  • पहला चरण: रजिस्ट्रेशन और प्रोफाइल अपडेट
  • दूसरा चरण: कोर्स सिलेक्शन और आवेदन शुल्क का भुगतान

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करते समय सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरें और समय सीमा से पहले फॉर्म सबमिट करें।

विज्ञापन

फेज-1 में क्या करना होगा?

फेज-1 में उम्मीदवारों को सबसे पहले इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को अपना नाम, व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक योग्यता से संबंधित विवरण भरना होगा। हालांकि नाम, सिग्नेचर और फोटो जैसे कुछ फील्ड पहले से ऑटो-फिल्ड होंगे और इन्हें एडिट नहीं किया जा सकेगा। इसके बाद फेज-2 की प्रक्रिया सीयूईटी यूजी 2025 के परिणाम घोषित होने के बाद शुरू होगी, जिसमें उम्मीदवारों को स्कोरकार्ड अपलोड करने, कोर्स चुनने और शुल्क भुगतान जैसे कार्य पूरे करने होंगे।

जल्द जारी होगा सीयूईटी यूजी 2025 का रिजल्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा सीयूईटी यूजी 2025 का रिजल्ट भी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। इस बार करीब 13 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया है।
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में इस बार एडमिशन प्रक्रिया को और अधिक सरल और पारदर्शी बनाने के लिए नया पोर्टल लॉन्च किया गया है। छात्र पोर्टल पर लॉगिन कर अपनी प्रोफाइल अपडेट कर सकते हैं, पसंदीदा कोर्स का चयन कर सकते हैं और आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 300 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये निर्धारित किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें