फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Compartment Exam: कक्षा 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं 11-12 जुलाई को; इस दिन होगी लिखित परीक्षा

Mon, 30 Jun 2025 10:24 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board Compartment Exam 2025: यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 11-12 जुलाई को होंगी और कंपार्टमेंट परीक्षा 19 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड (UPMSP UP Board) - फोटो : आधिकारिक एक्स हैंडल यूपी बोर्ड (@upboardpryj)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board Compartment Exam 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जो छात्र मुख्य परीक्षा में असफल रहे थे या अपने अंकों को सुधारना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। कंपार्टमेंट परीक्षाएं 19 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएंगी, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 11 और 12 जुलाई को होंगी।

10वीं की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से, 12वीं की दोपहर 2:00 बजे से होगी शुरू

परीक्षा का समय बोर्ड द्वारा निर्धारित किया गया है। कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) की कंपार्टमेंट परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक होगी। सभी छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

46 हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, हाईस्कूल की कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए 20,759 छात्रों ने आवेदन किया है, जबकि इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए कुल 25,501 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

प्रैक्टिकल परीक्षाएं 11 और 12 जुलाई को निर्धारित की गई हैं। स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित समय के भीतर प्रैक्टिकल का आयोजन कर लें और परिणाम संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों को 16 जुलाई 2025 तक भेज दें।

एडमिट कार्ड और उपस्थिति संबंधी दिशानिर्देश

बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्रों पर केवल परीक्षार्थियों, केंद्र व्यवस्थापकों, अध्यापकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश सख्त रूप से वर्जित रहेगा।

परीक्षा केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए केंद्र व्यवस्थापक को यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रवेश द्वार पर भीड़ न लगे। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को लाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

मुख्य परीक्षा की तरह इस बार भी प्रश्नपत्रों को निर्धारित स्ट्रॉन्ग रूम में डबल लॉक अलमारी में सुरक्षित रखा जाएगा और उन पर 24 घंटे निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे।

पंजीकृत परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in से डाउनलोड किए जाएंगे। प्रधानाचार्य द्वारा हस्ताक्षरित इन प्रवेश पत्रों को समय पर छात्रों को वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें