बीसीआई की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार-ऑनलाइन मोड के माध्यम से भुगतान की अंतिम तिथि 17 नवंबर 2023 तक है। पंजीकरण फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि 19 नवंबर 2023 तक है।
परीक्षा विवरण
एआईबीई 18वीं परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 01 दिसंबर से 05 दिसंबर 2023 तक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। उम्मीदवारों को एआईबीई 18वीं परीक्षा का प्रवेश पत्र 2023 डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। एआईबीई 18वीं लिखित परीक्षा 10 दिसंबर 2023 को पूरे देश में आयोजित की जाएगी।