फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: कोरोना वायरस की वजह से पहली से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थी बिना परीक्षा के होंगे पास

Thu, 09 Apr 2020 05:56 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस की वजह से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में पदोन्नत करने का फैसला लिया है। जबकि नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा। हालांकि, अभी एएमयू  ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं की तिथियों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है और इनके आगामी शेड्यूल के बारे में कुछ नहीं बताया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस वक्त देश में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को खत्म होगा। यह लॉकडाउन कोरोना वायरस से बचाव के लिए लगाया गया है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।  इस घातक वायरस की वजह से 166 मौतें हो गई हैं और 5734 लोग संक्रमित हैं।

इसे भी पढ़ें-
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना वायरस की वजह से स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं और कई प्रतियोगी परीक्षाओं को भी स्थगित किया गया है। एएमयू का कहना है कि पहली से लेकर आठवीं कक्षा के छात्रों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा जबकि नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को उनके असाइनमेंट और पीरियोडिक टेस्ट के आधार पर अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें